पलामू, दिसम्बर 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के रामधारी उच्च विद्यालय में स्काउट एंड गाइड का चार दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित रजवाडीह मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से बच्चों में राष्ट्र प्रेम, स्वावलंबन,चरित्र निर्माण,टीम वर्क,आपदा प्रबंधन,सामुदायिक सेवा की भावना तथा नेतृत्व कौशल का विकास होता है। बेशक यह प्रशिक्षण बच्चों को नेक इंसान व जबावदेह नागरिक बनाने में मददगार साबित होगा। उन्होंने दक्ष प्रशिक्षक सुनील कुमार यादव एवं इंदु कुमारी के द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण व उनके कौशल की सराहना की। इस मौके पर रामधारी उच्च विद्यालय रजवाडीह के प्राचार्य प्रियरंजन पांडेय,शिक्षिका चंद्रकांता कुमारी,शिक्षक मुन्ना लाल यादव,अश...