आगरा, अक्टूबर 10 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 01703/ 01704 जबलपुर-हरिद्वार-जबलपुर स्पेशल ट्रेन जबलपुर से 22 अक्तूबर से 19 नवंबर तक हर गुरुवार को और हरिद्वार से 23 अक्तूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन जबलपुर से गुरुवार दोपहर 15.30 बजे चलकर शुक्रवार सुबह 4.20 बजे आगरा कैंट और दोपहर 2.20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। ट्रेन शुक्रवार को हरिद्वार से दोपहर 3.10 बजे चलकर आगरा कैंट पर रात 1.40 बजे और शनिवार को शाम 4.20 बजे जबलपुर पहुंचेगी। यात्री रिजर्वेशन कराकर ट्रेन में सफर का आनंद ले सकते हैं। यह भी पढ़ें- खजुराहो-रुंधी के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...