जबलपुर, फरवरी 10 -- जबलपुर के गोकुलपुर में रविवार रात को एक मामूली सड़क हादसे में एक बाइक सवार ने कार चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी। सोमवार देर रात कार के मोटरसाइकिल से मामूली टक्कर होने के बाद हुई बहस के दौरान बाइक सवार ने अपने साथियों को बुला लिया। आरोपी और उसके साथियों ने कार चालक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित की इलाज के दौरान मौत हो गई।टक्कर के बाद बहस से बढ़ा बवाल जबलपुर के गोकुलपुर में दुर्गा मंदिर के पास देर रात फर्नीचर कारोबारी आकांश साहू की कार एक मोटरसाइकिल से टकरा गई। 27 साल के फर्नीचर कारोबारी आकांश अपनी क्रेटा कार चला रहे थे, जब सोमवार रात 11 बजे के आसपास उनकी गाड़ी मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर मामूली थी। इसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई। इसने देखते ही देखते गाली-गलौज का रूप ले लिया। इसके बाद ...