जबलपुर, मार्च 5 -- मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार रात को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें 20 साल का एक युवक घायल हो गया। विवाद के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जिसे देखते हुए प्रशासन ने वहां भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात को करीब 10.30 बजे भान तलैया से छोटी ओमती मार्ग पर सोनकर समाज के दो पक्षों में मामूली बहस ने गंभीर बवाल का रूप ले लिया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए। देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया और दोनों तरफ से गाली-गलौज होने लगी। कुछ ही मिनटों में स्थिति बिगड़ गई और मारपीट शुरू ह...