जबलपुर, सितम्बर 7 -- मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से सड़क हादसे में 2 महिलाओं और 1 युवक की मौत होने की खबर सामने आई है। इस हादसे में कार सवार 4 लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक पर सवार होकर एक महिला और उसके 2 बेटे जा रहे थे। तभी क्रेटा कार ने भीषण टक्कर मारी और महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। वहीं रास्ते पर जा रही एक अन्य महिला की भी हादसे में मौत हुई है। घटना जबलपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर पाटन शहपुरा रोड पर ग्वारी गांव के पास हुई है। शहपुरा निवासी शकीला बी (45) अपने बेटों- रमजान उर्फ शोहेब (19) और फैजान (12) के साथ बाइक नंबर MP 20 MD 9473 से पाटन गईं थीं। रात को लौटते समय ग्वारी गांव के पास पीछे से आ रही सफेद क्रेटा कार (नंबर- MP20 ZN 8904) ने बाइक को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें...