जबलपुर बैंक लूटकांड में इमामगंज से एक आरोपी गिरफ्तार
पटना, जुलाई 26 -- मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला अंतर्गत खितौला थाना क्षेत्र में पिछले साल इसाफ बैंक की शाखा में हुए लूट मामले में बिहार एसटीएफ ने गयाजी के इमामगंज से श्रवण कुमार उर्फ छोटू महतो को गिरफ्तार किया है। इसकी निशानदेही पर 349 ग्राम लूट का सोना भी बरामद हुआ है। श्रवण कुमार उर्फ छोटू खितौला (जबलपुर) थाना कांड संख्या 262/25 के साथ ही गया जी के गुरुआ थाना कांड संख्या 207/26 में भी वांछित था। एसटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार श्रवण कुमार ने सोना लूट मामले में शामिल अपराधी सुजीत कुमार को दो पिस्टल व गोली तथा चोरी की एक अपाचे मोटरसाइकिल उपलब्ध कराया था। साथ ही औरंगाबाद जिला के दो अन्य अपराधी से संपर्क कराया था। पूछताछ में उक्त दोनों अपराधी की पहचान कर ली गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त की पूछताछ रिपोर्ट और इ-डोजियर तैयार की गयी है। गौर हो कि जबलपुर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.