नई दिल्ली, मई 2 -- मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ क्रूज हादसा रूह कंपा देने वाला है। गुरुवार को अचानक आए तूफान में क्रूज बोट पलट गई और 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद एक तरफ जहां पीड़ितों की रुला देने वाली कहानियां सामने आ रही हैं तो वहीं कुछ कहानी उन गुमनाम चेहरों की भी है जिनमें मिनटों की सूचबूध से कई लोगों की जान बचा ली। दरअसल हादसे के वक्त पास ही में कुछ मजदूर जल जीवन मिशन के तहत निर्माण कार्य कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने लोगों की चीख पुकार सुनी, बिना अपनी जान की परवाह किए, उन्होंने पानी में छलांग लगा दी। रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले ही ये मजदूरों पीड़ितों के लिए देवदूत बनकर पहुंच गए और करीब एक दर्जन लोगों की जान बचा ली। जानकारी के मुताबिक इन मजदूरों ने केवल रस्सियों के सहारे एक अस्थायी रेस्क्यू टीम बनाई और डूबते हुए लगभग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.