लातेहार, मई 3 -- चंदवा, प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले स्थित बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे को लेकर शनिवार की संध्या युवा भारत चंदवा के द्वारा इंदिरा गांधी चौक, चंदवा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- बरगी डैम क्रूज हादसे की उच्च स्तरीय जांच हो: नवीन जैन श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार पाठक ने की। उपस्थित लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का माहौल बेहद भावुक रहा, जहां हर आंख नम थी और सभी ने एकजुट होकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- जबलपुर क्रूज हादसे पर सोनू सूद का रिएक्शन, बोले-आखिर कब तक जानें जाएंगी? जवाबदेही जान बचा सकती हैआदर्श रविराज का बयान इस अवसर पर युवा भारत चंदवा के अध्यक्ष आदर्श रविराज ने कहा कि ...