गढ़वा, अगस्त 26 -- डंडई। थानांतर्गत वाटरवेज जमीन से जबर्दस्ती गुमटी हटाए जाने के मामले में पीड़ित ने सीओ कार्यालय में लिखित शिकायत किया है। उसने मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित उदय पटवा ने उससे पहले थाना में भी आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। अंचलाधिकारी को दिए आवेदन में कहा गया है कि दो साल पहले वॉटरवेज की जमीन को तत्कालीन अंचलाधिकारी ने अतिक्रमण मुक्त कराया था। उस दौरान उसके आरजू विनती पर उसे ठेला लगाने की अनुमति दी गई थी। उसके बाद से वह वहां होटल संचालित कर परिवार का जीविकोपार्जन कर रहा था। उक्त गुमटी को पिछले रविवार को गांव के एक व्यक्ति ने जबर्दस्ती हटा दिया गया। उसके बाद उक्त स्थल पर उस व्यक्ति ने अपना गुमटी रख दिया है। मामले में सीओ ने बताया कि आवेदन मिला है। जांच की जा रही है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि सीओ स...