हरदोई, जनवरी 6 -- हरदोई। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने मासिक बैठक कर समस्याओं से संबंधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। किसानों से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला प्रशासन के माध्यम से छह सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेजा। ज्ञापन में यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों को आवासीय प्लॉट एवं अतिरिक्त मुआवजा शीघ्र वितरित करने, नए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत 20 प्रतिशत विकसित भूमि समय से देने की मांग की गई। इसके साथ ही हरदोई सहित अन्य जिलों के सर्किल रेट बढ़ाने, सभी प्राधिकरणों में 10 प्रतिशत आवासीय भूखंड किसानों को देने, लंबित मुआवजा मामलों का निस्तारण कर वर्तमान दरों पर भुगतान करने की मांग उठाई गई। जिन जिलों में चकबंदी चल रही है, वहां पारदर्शिता बनाए रखने तथा चकबंदी के दौरान हुई कथित धांधली की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.