मुरादाबाद, अप्रैल 10 -- ग्राम महमूदपुर माफी में स्मार्ट मीटर लगाने के मामले में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मुरादाबाद को प्रार्थना पत्र भेजकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाने, डराने-धमकाने और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्राम प्रधान प्रियंका रानी के पति प्रधान प्रतिनिधि के रूप में दिनेश कुमार के नेतृत्व में काफी ग्रामीण एकत्रित होकर तहसील कांठ पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा भेजे गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि वे सभी ग्राम महमूदपुर माफी, तहसील कांठ के निवासी एवं बिजली उपभोक्ता हैं। पत्र में उल्लेख किया गया है कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा लोकसभा में स्पष्ट कहा गया है कि स्मार्ट मीटर लगवाना अनिवार्य नहीं है, यह पूरी तरह वैकल्पिक है और उपभोक्ता चाहें तो पुराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.