मुरादाबाद, अप्रैल 16 -- मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश बिजली उपभोक्ता संगठन ने स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन का आरोप है कि सरकार के दिशा-निर्देशों और बिजली कानून का उल्लंघन कर उपभोक्ताओं की बिना अनुमति के जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया कि केंद्रीय स्तर पर यह स्पष्ट किया गया है कि उपभोक्ता की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जा सकता, इसके बावजूद लोगों को गुमराह कर, बहलाकर और दबाव बनाकर मीटर लगाए जा रहे हैं। आरोप है कि इन मीटरों को बाद में अचानक प्रीपेड में बदल दिया गया, जिससे उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर पर आयोग में एक और प्रस्ताव, तत्काल आदेश की मांग संगठन के अनुसार हजारों उपभोक्ता रोजाना बिजली...