गोंडा, जनवरी 31 -- नवाबगंज, संवाददाता। वजीरगंज थाना क्षेत्र में संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर किया गया है। तुरकाडीहा गांव के रहने वाले हरिभजन सिंह उर्फ शनि सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह द्वारा थाने पर दी गई तहरीर के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ बजे के आसपास उनके चचेरे भाई प्रदीप सिंह पुत्र सुरेश सिंह को विपक्षी लालजी उर्फ बिजली पुत्र राम सहाय एवं उसका भाई लल्लू अयोध्या से अपने गांव चकिया बालापुर से बुलाकर ले आए। आरोप है कि वहां दोनों ने प्रदीप सिंह पर अपनी पूरी संपत्ति उनके नाम बैनामा करने का दबाव बनाया। जब प्रदीप सिंह ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लोहे की रॉड से...