मुंगेर, फरवरी 12 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुंगेर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घोषी टोला मुहल्ले से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने स्थानीय युवक पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना मंगलवार देर शाम की है। पीड़िता रोते हुए कस्तूरबा वाटर वर्क्स मोड़ पर तैनात महिला ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंची और एक युवक पर घर में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल कोतवाली थाना क्षेत्र में होने के कारण महिला को कोतवाली थाना लाया गया।पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि, वह रामलीला मैदान के पास झोपड़ी बनाकर रहती है। घोषी टोला निवासी धीरज कुमार ने...