देवघर, मार्च 9 -- देवघर। नगर थाना की पुलिस ने शनिवार को एक युवक और युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। दोनों को एक मामले में पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। मामला जबरन शादी कराने के आरोप से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिरासत में लिया गया युवक नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौक का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि युवती न्यू सदर अस्पताल के समीप की निवासी है। बताया जाता है कि दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी। इसी दौरान किसी तरह का विवाद सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। सूत्रों ने यह भी बताया कि युवती पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि युवक द्वारा जबरन शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था। इसको लेकर परिजनों ने आपत्ति जताई और मामले की सूचना पुलिस को दी।...