शाहजहांपुर, जून 12 -- शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी ने अपने पिता और उसके सहयोगी पर जबरन शादी कराने का दबाव बनाने, अश्लील हरकतें करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी ने आरोप लगाया है कि उसकी मां की मृत्यु के बाद उसका भाई मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। आरोप है कि उसका पिता अपने एक परिचित व्यक्ति को अक्सर घर बुलाता था, जो उस पर गलत नजर रखता था और अशोभनीय हरकतें करता था।किशोरी यह भी पढ़ें- जबरन शादी कराने व धमकी का आरोप, दो पर मुकदमा का कहना है कि पिता उसकी इच्छा के विरुद्ध उक्त व्यक्ति से शादी कराने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर दोनों ने उसे और उसके भाई को गालियां दीं तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ि...