जबरन शादी करने के लिए दबाव पर मारपीट, चार पर केस
गोरखपुर, मई 31 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से बातचीत और जबरन शादी करने के लिए दबाव बनाने पर हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही इन्द्रजीत, रामबदन, जसवन्त और पार्वती उसकी भतीजी से बातचीत करते थे और जबरन शादी कराने का दबाव बना रहे थे। इसी बात को लेकर 29 मई की शाम करीब सात बजे विवाद बढ़ गया। आरोप है कि चारों लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित का सिर फट गया और उसके भतीजे को भी चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। पीड़ित का कहना है कि इस दौरान आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.