बलिया, अगस्त 1 -- नगरा। इलाके के एक गांव की किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शब्बीर के खिलाफ जबरन विवाह करने तथा यौन शोषण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया है कि बेटी 18 जून की दोपहर घर से दुकान जाने के लिए निकली थी। इसी बीच आरोपी उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोप लगाया है कि नाबालिक बेटी को शब्बीर दिल्ली लेकर पहुंचा जहां पर उसने जबरिया निकाह कर लिया। कुछ दिनों पहले वह लड़की को छोड़कर फरार हो गया। इस मामले की जानकारी होते ही हिंदुवादी संगठन के कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गये। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य कई धारा में मुकदमा दर्ज किया है। एसओ सजंय मिश्र का कहना है कि तहरीर के अनुसार मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच क...