बरेली, मार्च 6 -- नवाबगंज। होली पर एक महिला को जबरन रंग लगाकर छेड़खानी के विरोध में आरोपी ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जानकारी पर मायके गई महिला की जेठानी घर आ रही थी तो दबंगों ने उसे रास्ते में घरकर मारपीट और छेड़छाड़ की। घटना की तहरीर जेठानी की ओर से थाना नवाबगंज में दी गई। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला होली के त्योहार पर अपने मायके गई थी। महिला का आरोप है कि होली के दिन गांव का ही एक दबंग शराब के नशे में उसकी ससुराल में घुस आया और घर में मौजूद उसकी देवरानी को जबरन रंगा लगा छेड़छाड़ करने लगा। जिसका महिला के पति और देवर ने विरोध किया तो वह चला गया। कुछ देर बाद वह अपने परिजनों के साथ लाठी-डंडे ले उसके घर में घुस आया और घर में महिला के पति, देवर और देवरानी से मारपीट की। इसकी जानकारी महिला को मिली तो वह अपने मायके से सस...