बस्ती, दिसम्बर 17 -- बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने एक छात्रा को धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि आरोपी ने उनकी लड़की को मोबाइल देकर जबरन बात करने का दबाव बनाकर धमकी दी। 13 दिसंबर को स्कूल में बैग चेक करने के दौरान उनकी बेटी के बैग से मोबाइल मिला। इसकी सूचना स्कूल से मिली। इसके बाद उन्होंने मोबाइल के संबंध में अपनी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि आरोपी युवक ने जबरन उसे फोन दिया और बोला कि उससे बात करो। साथ ही शादी करने के लिए दबाव बनाया। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...