हाथरस, मार्च 6 -- सादाबाद, संवाददाता। सादाबाद कस्बे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ मुस्लिम युवकों को कथित तौर पर जबरन रंग लगाया जा रहा है और उनसे 'जय श्री राम' के नारे लगवाए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मामला सादाबाद कस्बे के आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित एक जगह का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक मुस्लिम समुदाय के लोगों को बिना अनुमति रंग लगाते और नारे लगवाते हुए दिख रहा है। युवक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर खुद ही पोस्ट किया है, जिसमें उसने लिखा है कि 'हिंदुस्तान में रहोगे तो जय श्री राम कहोगे'। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रही है। समुदाय के कुछ सदस्यों ने इस तरह की हरकतों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के लिए हानिकारक बताया है। उन्होंने प्रशासन से इ...