फतेहपुर, अप्रैल 17 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के न्योरी जलालपुर गांव निवासी दिहाड़ी मजदूर बबलू कश्यप ने बताया कि उनका 20 वर्षीय पुत्र आकाश कश्यप गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर में लगी ढलाई मशीन पर मजदूरी करता है। एक अप्रैल को वह जाफरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ गांव में दिनेश वर्मा के मकान पर लिंटर डालने गया था। आकाश मशीन पर खड़ा नहीं हो रहा था, जिस पर मशीन मालिक ने उसे जबरन मशीन पर चढ़ा दिया। इसी दौरान उसका हाथ मशीन में फंस गया और कट गया। मशीन संचालक ने केवल 15 हजार रुपये देकर बाकी खर्च देने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में मुकर गया। अब तक इलाज में करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...