देवघर, फरवरी 18 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कुशमाहा निवासी सामू महतो ने उनके दाग नंबर 303 एवं 215 पर जबरन मकान बनाने पर रोक लगाने को लेकर थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में जिक्र है कि दाग नंबर 303 और 215 में उनके जमीन का बंटवारा किए बगैर रामचंद्र महतो द्वारा जबरन घर बनाने के लिए नींव काटा जा रहा है। उक्त जमीन पर वह जब सुबह 10 बजे कार्य करने से मना किया, तो गोपाल यादव, चतलु यादव, पंकज यादव ने उसे धक्का देकर भगा दिया। वादी का कहना है कि उक्त जमीन से संबंधित मामला अंचल कार्यालय मारगोमुंडा में लंबित है। बावजूद उनके जमीन पर जबरन मकान निर्माण करने का कार्य किया जा रहा है। मिली शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.