गिरडीह, मार्च 24 -- बेंगाबाद। मधवाडीह पंचायत के बरियारपुर गांव में विवादित जमीन पर निषेधाज्ञा के बाद भी एक पक्ष द्वारा जबरन मकान बनाए जाने का दूसरे पक्ष ने विरोध किया है। इस सिलसिले में दूसरे पक्ष के स्थानीय मुखिया मो सिद्दीक अंसारी ने मंगलवार को गिरिडीह एसपी को आवेदन देकर इस मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने झारखंड सरकार गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक रांची को भी आवेदन की प्रतिलिपि भेजी है। गिरिडीह एसपी को दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि बरियारपुर मौजा के खाता नंबर 01, प्लॉट नंबर 443, रकवा साढ़े तेरह डिसमिल जमीन दीपचंद साह से उनके द्वारा खरीदी गयी है। उक्त खाते प्लॉट की जमीन पर लक्ष्मी सिंह और दानी सिंह द्वारा जबरन मकान बनाया जा रहा है। भुक्तभोगी द्वारा बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर इसकी सूचना दी ग...