खगडि़या, मार्च 19 -- बेलदौर । एक संवाददाता कैंजरी पंचायत के वार्ड नंबर सत्रह गवास महाजन बासा निवासी सुरेंद्र पासवान ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के एक व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाते हुए पुत्र से रंगदारी में 10 हजार रुपये मांगने एवं नहीं देने पर जबरन मवेशी बथान से दूधारू भैंस खोल लेने की शिकायत की है। विरोध करने पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर गाली गलौज कर पुत्र के गले में पहने छह भर की चांदी की सिकड़ी भी छीन लेने की शिकायत की है। घटना गत सोमवार की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक नामजद वार्ड नंबर अठारह कदवा बासा निवासी 55 वर्षीय विदो सिंह घटना के समय सशस्त्र देसी कट्टा से लैस होकर उसके दरवाजे पर पहुंच कर 20 वर्षीय पुत्र पांडव कुमार से जबरन 10 हजार रुपये रंगदारी मांगने लगे। विरोध करने पर नाराज हो कर घटना को अंजाम दिया। इधर आवेदन...