जबरन भीख मंगवाए जाने का आरोप लगाते हुए सौंपा ज्ञापन
रामपुर, जून 15 -- रामपुर। शौकत अली रोड पर नाबालिग बालिकाओं से जबरन भीख मंगवाए जाने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय हिंदू जागृति संघ ने एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि शौकत अली रोड पर प्रतिदिन नाबालिग बालिकाएं राहगीरों, दुकानदारों एवं वाहन चालकों से जबरन भीख मांगती हुई दिखाई देती हैं। कई बार लोगों द्वारा मना करने पर भी वे लगातार पीछा करती हैं, जिससे आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ता है। कहा कि सबसे चिंताजनक विषय यह है कि इतनी कम उम्र की बच्चियों का सड़कों पर इस प्रकार भीख मांगना उनके भविष्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं बाल अधिकारों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। आरोप लगाया कि आशंका है कि कहीं इनके पीछे कोई संगठित गिरोह या ऐसे लोग तो सक्रिय नहीं हैं, जो इन मासूम बच्चियों से भीख मंगवाकर उनका शोषण कर रहे हों। इसको लेकर संघ ने जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.