मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- जमीन पर जबरन कब्जा करन फसल काटने की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों पर रिपेार्ट दर्ज की है। बुलंदशहर कस्बा औरंगाबाद के मोहल्ला सादात निवासी सैययद मोहम्मद ने बताया कि उसकी जमीन कोतवाली क्षेत्र के दाहौड गांव में स्थित है। आरोप है कि भाई व उसके परिवार के लोग जबरन जमीन पर कब्जा करना चाहते है। जब भी विरोध करते है तो वह महिलाओं के साथ भी मारपीट करते है। पिछले दिनों दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर जबरन फसल को काट लिया है। पीडित की दी गई तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मोहमद नदीम,नाजिया,फातिमा ओर नजी के विरूद्ध रिपेार्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.