वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी। उद्योग व्यापार मंडल काशी के अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि स्मार्ट मीटर की विसंगतियों से आमलोग परेशान हैं। बिजली विभाग में शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं होती है। शुक्रवार को लहुराबीर स्थित एक रेस्टोरेंट में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारी लोगों के यहां जबरन प्री पेड मीटर लगा रहे हैं। जब विभाग में प्रीपेड मीटर बदलने, गलत बिल की शिकायत की जाती है तो उनको धमकाया जाता है। महामंत्री ध्रुव जी ने कहा कि शहर में खस्ताहाल सड़कों के कारण आवागमन मुश्किल है। नगर निगम, पीडब्ल्यूडी की कई सड़कों की हालत दयनीय है। कोषाध्यक्ष अनिल कुमार बिंद ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति अच्छी नहीं है। सरकार को आम मरीजों के हित में सुविधाएं बेहतर करनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान क...