जबरन पेड़ काटा, रोकने पर मारपीट
बगहा, मार्च 27 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। डैनमरवा गांव निवासी साहिल अली ने मारपीट करने व जमीन से हरे पेड़ काटने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। जिसमें उसी गांव के अवधेश शर्मा और उनके पुत्र सोहन शर्मा को नामजद कराया हैं। इस मामले में पांच - सात अन्य अज्ञात भी आरोपित किए गए हैं। पुलिस को दिए आवेदन में उसने बताया कि मेरे तीन कट्ठा जमीन में लगे शीशम व सेमर के हरे पेड़ को इन लोगों ने काट लिया। जब मै वहां पहुंचा तो लोग कटे शीशम व सेमर के हरे हरे पेड़ो को ट्रैक्टर पर लोड़ कर रहे थे। जब मैने रोकने की कोशिश की तो इन लोगों ने मेरे साथ मारपीट की व जेब में रखा 15 हजार रूपया निकाल लिया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.