हाथरस, जून 5 -- Hathras News: यूपी में एक और धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया है। यहां एक साजिद नाम के युवक ने साहब सिंह बनकर युवती को अपनी झूठी मोहब्बत में फंसा लिया। युवती को घर बुलाकर उसकी आबरू से भी खेला। युवती हिंदू बनकर उससे इश्क फरमाती रही। बाद में दोनों ने शादी कर ली। युवती को जब पति के मुस्लिम होने की जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। इसके बाद आरोपी युवती को अपने माता-पिता के पास ले गया जहां उसे जबरन मांस खिलाया गया और बुर्का पहनने के लिए भी दबाव डाला गया। ससुरालियों ने भी उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। गुरुवार को पति उसे सादाबाद गेट पर छोड़कर चला गया। पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ मारपीट और उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर के जलेसर रोड इलाके की रहने वाली एक युवती को नवीपुर के युवक ने अपने प्यार के जाल में फंसा लिया।...