फतेहपुर, अप्रैल 6 -- फतेहपुर। गैस की किल्लत, कालाबाजारी और जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर सोमवार कांग्रेस ने आवाज बुलंद की। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए उन्होंने डीएम से आम आदमी को समस्या से निजात दिए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि गैस किल्लत से हर आदमी परेशान है, लोग ब्लैक में सिलेंडर लेकर काम चला रहे हैं इसके बाद भी शासन व प्रशासन गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहे है। वहीं जबरन स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं जबकि नियमत: उपभोक्ता की मर्जी पर ही इसे लगाना चाहिए। स्मार्ट मीटरों को बिना जानकारी प्री-पेड कर दिया गया। माइनस में न होने के बावजूद लाइन काट दी जाती है। कहा कि जबरन स्मार्ट मीटर न लगवाए जाएं, गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाकर समयानुसार होम डिलीवरी कराई जाए। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि ज्वाला...