आजमगढ़, अप्रैल 5 -- बरदह। स्थानीय थाना क्षेत्र के लसड़ा कला गांव निवासी लक्ष्मण पुत्र ललई ने एसडीएम मार्टीनगंज दिव्या सिकरवार को शिकायती प्रार्थनापत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि चकबंदी से पूर्व वह घर के सामने स्थित भूमि पर हैडपंप और पेड़ लगाकर काबिज है। ग्राम प्रधान जबर उसके घर के सामने से नाबदान का पानी ले जाने के लिए नाली का निर्माण कार्य करा रहे है, जबकि कि उक्त भूमि का मुकदमा दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। ग्राम प्रधान उसे मारने पीटने की धमकी दे रहे हैं, जिससे उसका पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है। एसडीएम ने कहा कि राजस्व निरीक्षक को जांच के लिए निर्देश दिया गया है, रिपोर्ट आने के उपरांत कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.