हापुड़, फरवरी 6 -- क्षेत्र के गांव बदरखा निवासी आबिद ने बताया कि उनका पड़ोसी उनसे रंजिश रखता है। समय समय पर अभद्रता करता है। पीड़ित ने बताया कि अब आरोपी ने उनके रास्ते पर अवैध रूप से दीवार लगाकर मार्ग को अवरोध कर दिया है। उन्होंने मना किया तो आरोपी ने अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पीड़ित ने बताया कि उसने विरोध किया तो आरोपी ने उनको जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...