बेगुसराय, मार्च 17 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। सहुरी पंचायत अंतर्गत बरियारा गांव में दबंग के द्वारा घर में घुसकर जबरन महिला को लोहे के सरिया से पीट-पीट कर घायल कर दिये जाने का मामला सामने आया है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। बरियारा गांव निवासी राम उदगार साहू की पत्नी रजनी देवी ने बताया कि सोमवार तकरीबन 3:00 बजे दिन में राजाराम यादव पिता रामविलास यादव, लक्ष्मी साह पिता शिवनारायण साह एवं अमूल देवी पति रामविलास यादव आदि गाली गलौज करते मेरे घर में जबरन घुस गए। रामविलास यादव के कहने पर राजाराम यादव ने लोहे के सरिया से मेरे सिर पर वार कर दिया। मुझे बचाने आए मेरे छोटे पुत्र नीतीश कुमार के साथ भी मारपीट की। कर्ज लेकर घर में रखे 40 हजार रुपए भी राजाराम यादव लूट लिया। पीड़िता ने बताया कि उक्त सभी आरोपितों पर...