अलीगढ़, मार्च 30 -- दादों, संवाददाता। थाना छर्रा क्षेत्र के गांव सिकरना कंला निवासी अनील कुमार पुत्र संजय कुमार ने बताया। कि मेरी दादी लीलावती का 9 बीगा खेत थाना दादाें क्षेत्र के गांव समैंना ततारपुर थाना दादों में है। पूरे खेत में मेरे पिता ने गेंह की फसल बोई थी। बीते शनिवार को सुबह करीब 11 बजे मैं और मेरी दादी उस खेत को देखने गये थे। वहां जाकर देखा कि ओमपाल सिंह पुत्र कुमरपाल, रीता कुमारी पुत्री ओमपाल सिंह, रजनी देवी पत्नी ओमपाल सिंह निवासी समैंना ततारपुर थाना दादों ये लोग एक राय होकर मेरे खेत को दबंगई के बल पर गेंहू काट रहे थे। जब मैंने गेंहू काटने से मना किया तो उपरोक्त लोग गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मेरे साथ लात-घूसों व लाठी-डंडो से मारपीट कर दी। जब मेरी दादी ने मुझे बचाने का प्रयास किया तो उपरोक्त लोगों ने मेरी दादी के साथ भी...