कौशाम्बी, दिसम्बर 8 -- मंझनपुर कोतवाली के टेवा निवासी सत्यम त्रिपाठी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी भूमिधरी भूमि पर चहारदीवारी का निर्माण कराया है। शनिवार को गांव के ही अनिल कुमार उर्फ रोहित कुमार, रजनीश कुमार उर्फ मोहित कुमार पुत्रगण ओमनारायण, विकास कुमार तिवारी पुत्र प्रकाश नारायण और श्रीगणेश पुत्र योगेंद्र नारायण ने उसकी चहारदीवारी गिरा दी। जानकारी होने पर वह शिकायत करने गया तो उसको गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से दौड़ा लिया। किसी तरह भागकर उसने अपनी जान बचाई। जांच के बाद पुलिस ने सत्यम की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...