पीलीभीत, फरवरी 23 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र में मझोला निवासी कपिल अग्रवाल ने न्यूरिया पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि विवादित जमीन पर एसडीएम कोर्ट द्वारा धारा 165 के तहत कुर्की किए जाने के बाद भी दूसरे पक्ष के लोग खेत में से कुर्क किए गए गन्ने को काटकर जबरन ले जा रहे हैं। आरोपी पक्ष ट्रैक्टर ट्राली से कुछ गन्ने को ले भी गया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे मामले की वीडियो रिकॉर्डिंग भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...