फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 19 -- शमसाबाद, संवाददाता। शमसाबाद में एक खेत जबरन जोत लिया गया। विरोध करने पर हमला किया गया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। फरीदपुर मंगलीपुर निवासी प्रताप सिंह ने पुलिस को जानकारी दी कि उनका अपने ही परिवार के लोगों से भूमि का विवाद चल रहा है। रविवार की सुबह आरोपितों ने जबरन उसका खेत जोत लिया। विरोध करने पर आरोपितों ने एकजुट होकर गाली गलौज की। यही नहीं लाठी डंडो से हमला कर मारपीट की। पीड़ित ने मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। यह भी पढ़ें- मड़ाई को लेकर विवाद, जातिसूचक गाली और मारपीट का आरोप शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- खेत की जुताई को लेकर विवाद में मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...