नई दिल्ली, मार्च 8 -- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार टी20 विश्वकप अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने यह खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया को टी20 वर्ल्डकप जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर भारतीय टीम के खेल कौशल और खिलाड़ियों के टीम वर्क को सराहा। उन्होंने लिखा, "आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई! यह शानदार जीत असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का प्रतीक है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट साहस का प्रदर्शन किया है। इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है। शाबाश, टीम इंडिया!" यह भी पढ़ें- टीम इंडिया ने लहराया तिरंगा, न्यूजीलैंड को रौंदकर तोड़ा 19 सालों का तिलिस्म Champions! Congra...