जबरदस्ती के विरोध पर प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर छात्रा को मार डाला
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता इंटर की छात्रा की हत्या मामले में पुलिस ने प्रेमी सहित दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जबरदस्ती के विरोध पर प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर छात्रा को मार डाला था। गिरफ्तार आरोपितों में प्रेमी मछही निवासी सुधीर साह का पुत्र किशन कुमार उर्फ कृष्ण और सरमस्तपुर निवासी पिंकू कुमार उर्फ पिंटू कुमार शामिल हैं। पुलिस की पूछताछ में दोनों युवकों ने हत्या में संलिप्तता स्वीकार की है। हत्याकांड में प्रयुक्त बाइक, कपड़ा, दो मोबाइल और छात्रा की साइकिल भी बरामद कर ली गई है। बरामद मोबाइल छात्रा के प्रेमी का है। उसी मोबाइल नंबर से कॉल कर प्रेमी ने छात्रा को बुलाया था। मोबाइल खरीदने की बात कह छात्रा को बुलाया था : गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए ग्रामीण एसपी राजेश सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.