लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। यदि किसी का लंबे समय से जबड़ा टेढ़ा है, उसमें सूजन है तो संजीदा हो जाना चाहिए.। यह दुर्लभ ओडोंटोजेनिक ट्यूमर का संकेत हो सकता है। जो कि जबड़े से जुड़ी एक गंभीर बीमारी होती है। जिसमें दांतों की कोशिकाओं से ट्यूमर हो जाता है। ऐसे में समय पर जांच और इलाज से बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। यह जानकारी रांची के डॉ. नरेंद्र नाथ सिंह ने दी।वह केजीएमयू के ओरल पैथोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। डॉ. सुष्मिता सक्सेना ने बताया कि अगर मुंह के अंदर और स्किन पर छाले या लाल चकत्ते निकल आये हैं। दवा करने के बावजूद 10 से 15 दिनों में ठीक नहीं हुए है, तो सतर्क हो जाना चाहिए। यह समस्या मौखिक एवं पेरिओरल क्षेत्र से संबंधित दुर्लभ त्वचा रोग हो सकता है। ऐसे में डॉक्...