पलामू, जून 9 -- हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। जपला स्थित एके सिंह कॉलेज में शिक्षकेतर कर्मचारियों और महाविद्यालय प्रशासन के बीच जारी विवाद अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। विभिन्न मांगों को लेकर 30 मई से शुरू हुआ बेमियादी धरना मंगलवार को 11वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने धरना स्थल पर एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी लंबित मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। धरना में बैठे कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी समस्याओं, अधिकारों और सेवा संबंधी मुद्दों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। सम्मान जनक कार्य वातावरण, सेवा शर्तों में सुधार तथा वेतनमान से जुड़े मामलों के समाधान के लिए कई बार प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होना पड़ा है。 यह भ...