जन स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 1 -- पलवल, अजित कुमार। एसीबी ने बुधवार को जन स्वास्थ्य विभाग में सेवादार के तौर पर काम करने वाले एक कर्मचारी को ठेकेदार का काम करने की एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी के सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि योगराज नामक व्यक्ति जन स्वास्थ्य विभाग विभाग में सेवादार के तौर पर कार्यरत है लेकिन फिलहाल वह क्लर्क का काम कर रहा था। एक ठेकेदार को भवन निर्माण के लिए लाइसेंस की जरूरत पड़ गई तो वह विभाग के पास लाइसेंस बनाने के लिए गया था। यहां उसकी मुलाकात योगराज से हुई। योगराज ने ठेकेदार का काम करने की एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत के तौर पर मांगे। ठेकेदार ने दस हजार रुपए देने से इंकार कर दिया और बाद में पांच हजार रुपए में काम करना तय हो गया। इसी बीच पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.