बोकारो, मार्च 3 -- कसमार प्रखंड के कोतोगाड़ा मैदान में सोमवार को एक दिवसीय जन स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन आजसू नेता उमेश कुमार जायसवाल, महेंद्र नाथ महतो, मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो और शिक्षाविद डॉ जीतलाल महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने की अपील की। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आस्था फुटबॉल क्लब और कौशिक स्पॉटिंग के बीच खेला गया। रोमांचक मैच के बाद पेनाल्टी शूटआउट में आस्था एफसी ने चार गोल से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। इससे पूर्व सेमीफाइनल में आस्था एफसी ने उज्ज्वल स्पॉटिंग (झालदा) को, जबकि कौशिक स्पॉटिंग ने बरवाडीह एकादश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। विजेता और उपविजेता टीमों को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। मौके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.