मुरादाबाद, दिसम्बर 10 -- मुरादाबाद। लाल बाग स्थित स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में बुधवार को स्वामी नारदानंद रसोई का आयोजन किया गया। इस मौके पर बाबा संजीव आकांक्षी ने कहा जन सेवा ही वास्तविक नारायण सेवा है। इससे मिलने वाला सुख ही वास्तविक सुख है। इसके बाद रसोई रूपी भंडारा आरंभ किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, पंकज शर्मा, प्रमोद रस्तोगी, बृजपाल सिंह यादव, डा. मनदीप सिंह,राखी शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, डॉली शर्मा,अमित कुमार, डा. सत्यवीर सिंह,मोहित अग्रवाल, विनय चौधरी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...