जमशेदपुर, जून 15 -- जमशेदपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के जन सेवा संघ ट्रस्ट को सोदपुर में आयोजित समारोह में नेशनल ब्लड डोनर अवार्ड 2026 प्रदान किया गया। पानिहाटी की विधायक रत्ना देवनाथ ने संस्था को यह सम्मान प्रदान किया।साई वेलफेयर डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं पशु सेवा में निरंतर योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जन सेवा संघ ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से रक्तदान शिविरों के आयोजन और आवारा पशुओं की सेवा में सक्रिय है। यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ 26वीं बटालियन में रक्तदान शिविर यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस पर सीआरपीएफ 174 बटालियन में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...