जमशेदपुर, जून 16 -- विश्व रक्तदाता दिवस पर जमशेदपुर के जन सेवा संघ ट्रस्ट को बंगाल के सोदपुर में आयोजित समारोह में नेशनल ब्लड डोनर अवार्ड 2026 प्रदान किया गया। पानीहाटी की विधायक रत्ना देवनाथ ने संस्था को यह सम्मान प्रदान किया। साईं वेलफेयर डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संस्था को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं पशु सेवा में निरंतर योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ट्रस्ट कई वर्षों से रक्तदान शिविर के आयोजन और आवारा पशुओं की सेवा में सक्रिय है। यह भी पढ़ें- जन सेवा संघ ट्रस्ट को 'नेशनल ब्लड डोनर अवार्ड 2026' से सम्मानित यह भी पढ़ें- रक्तदान के लिए सम्मानित हुआ संत निरंकारी मिशन यह भी पढ़ें- मित्र हेल्दी ह्यूमेनिटी संस्था का रक्तदान शिविर 19 को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...