लखनऊ, मई 2 -- इटौंजा,(लखनऊ), संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंटौजा नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित जन सेवा केंद्रों ने मोटी रकम लेकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पिछड़ी जाति के लोगों के लिए 34 अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र बनवा दिए। इन प्रमाण पत्रों के जरिए संबंधित लोग सरकारी योजनाओं का लाभ भी उठा रहे हैं, जो वास्तव में अनुसूचित जाति के असली हकदारों का हक है। मामले का खुलासा होते ही नगर पंचायत की सभासद ने इटौंजा थाने में लिखित तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटनाक्रम का विवरण नगर पंचायत इटौंजा के वार्ड नंबर एक की सभासद रागिनी को इस पूरे मामले की भनक तब लगी जब क्षेत्र के लेखपाल संतोष कुमार मौर्य ने उन्हें फोन कर चौंकाने वाली जानकारी दी। लेखपाल ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित पाल जन सेवा केंद्र सहित कई अन्य जन सेवा...