जमशेदपुर, मार्च 1 -- जमशेदपुर। जन सेना पार्टी के संस्थापक-सह-अध्यक्ष एवं आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के निर्देश पर झारखंड प्रभारी डॉ. जी. जयराम दास के नेतृत्व में पुराना कोर्ट परिसर के समीप सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के माध्यम से लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही 2 मार्च को पुराना कोर्ट के पास ह्यूमन राइट्स सदस्यों द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...