पीलीभीत, फरवरी 16 -- बरखेड़ा। बीसलपुर मेन रोड स्थित एक जन सुविधा केंद्र का गोलक तोड़कर 70 हजार की चोरी हो गई। दिन दहाड़े हुई घटना के बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है। देर शाम तक पुलिस चोर की तलाश में जुटी रही, मगर कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी मोहम्मद फारूक ने बताया की मेन रोड स्थित उनका जन सुविधा केंद्र है। जन सुविधा केंद्र लाखों का लेनदेन करते हैं। उन्होंने बताया की रविवार की शाम करीब पौने पांच बजे वह किसी काम से चौराहे तक गए हुए थे। जाते समय उन्होंने गोलक में लॉक लगा दी। जिसमे 70 हजार रूपये रखे हुए थे। बाहर से शटर गिरा दिया था। जब वह कुछ देर बाद लौटे, तो उन्होंने शटर खोला और बड़े, तो गोलक की लॉक टूटी हुई थी और उसमें रखे 70 हजार रूपये गायब थे। आसपास के लोगों से जानकारी करने पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.